Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

प्री-वेडिंग फंक्शन पर राधिका मर्चेंट ने बोली दिल की बात, कहा- यहीं से हमारी लव स्टोरी शुरू हुई थी

Mumbai: राधिका मर्चेंट की शादी जल्द ही अनंत अंबानी संग होने वाली हैं। कपल की शादी की तैयारी जोरो से चल रही हैं। इसी बीच, अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए। प्री-वेडिंग फंक्शन में राधिका ने कहा कि जामनगर वो जगह है जहां उनका दिल है क्योंकि यहीं से उनके और अनंत के रिश्ते की शुरुआत हुई थी।

राधिका ने कहा, "अनंत और मेरे लिए जामनगर वो जगह है जहां हमारा दिल है। यही वो जगह है जहां हम बड़े हुए, जहां हम दोस्त बने, जहां हमें प्यार हुआ और जहां से हमने अपना रिश्ता शुरू किया। यहीं से हम अपने फ्यूचर की शुरुआत करने जा रहे हैं। हम बहुत आभारी हैं कि आपको इसकी शुरुआत देखने को मिली"

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन एंड फाउंडर नीता अंबानी ने कहा कि राधिका अपनी मुस्कान और हंसी से उनके जीवन में पॉजिटिविटी लेकर आईं। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुक्रवार से शुरू हो चुकी है, जो तीन मार्च तक चलेगी। दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।