Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर हरवान, श्रीनगर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था. इस अभियान में उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने एक गैर-स्थानीय समूह की मौजूदगी तलाशी अभियान शुरू किया था. 

इस तलाशी के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू हो गई थी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी को मार गिराया है. यह मुठभेड़ रात 11.30 बजे के करीब शुरु हुई थी.

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों ने दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. संपर्क स्थापित हो गया है. अभियान जारी है.

सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरवान में संयुक्त अभियान शुरू किया है. मुठभेड़ स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है. दाचीगाम के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.

यह मुठभेड़ जिस इलाके में हो रही है, वो दाचीगाम नेशनल पार्क का ही एक हिस्सा है. यह हिस्सा जब्रवान की पहाड़ियों के बीच स्थित है. आतंकी इलाके का इस्तेमाल बांडीपोर-कंगन-गांदरबल से दक्षिण कश्मीर जाने के लिए या फिर दक्षिण कश्मीर से गांदरबल के रास्ते बांडीपोर की तरफ जाने के लिए करते हैं.