Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जयपुर हाईवे अग्निकांड में एक और मौत, अब तक 16 की गई जान

राजस्थान के जयपुर में जयपुर अजमेर हाईवे पर टैंकर ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 17 लोगों का इलाज ICU में चल रहा है। खबर सामने आई है कि आज एक विजेता प्रतियोगी की भी मौत हो गई, व‍िजेता प्रत‍ियोगी परीक्षा देने जयपुर आ रही थी। 

अस्पताल में एडमिट इस मरीज की आज सुबह मौत हो गई है। हादसे के कुछ समय पहले ही उसने अपने घरवालों से फोन पर बात की थी, बातचीत बहुत ही सामान्य हुई थी। तब क‍िसी को भी ये एहसास नहीं था क‍ि बातचीत के बाद व‍िजेता एसएमएस अस्‍पताल पहुंच जाएगी। 

20 दिसंबर को जयपुर में सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा इलाके में एलपीजी गैस से भरे टैंकर के यू टर्न लेने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से धमाका हो गया। सुबह लगभग छह बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के निकट हुए हादसे में जिंदा जलने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लगभग तीन दर्जन लोग झुलसे हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। इनमें से एक की देर रात मौत हो गई।

24 द‍िसंबर को आग में झुलसे यूसुफ और नरेश बाबू ने दम तोड़ द‍िया। आज 25 द‍िसंबर को व‍िजेता प्रतियोगी की  इस हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में करीब 35 से अधिक गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। आसपास के क्षेत्रों को काफी नुकसान हुआ। प्‍लास्‍टिक टंकी से लेकर पाइप और अन्‍य सामान बनाने वाली एक कंपनी का वेयर हाउस तो मानों साफ ही हो गया।

वहीं फिलहाल 17 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, इनमें से 5 की हालत गंभीर है। वहीं इस हादसे को लेकर एक हैरान करने वाली बात भी सामने आई है. जिस एलपीजी टैंकर में भयंकर ब्लास्ट हुआ था, उसका ड्राइवर जिंदा निकला है। पुलिस ने ड्राइवर की पहचान मथुरा निवासी जयवीर के रूप में की है। उन्होंने उनसे संपर्क कर पूछताछ के लिए जयपुर बुलाया है। पुलिस अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार टक्कर के बाद जयवीर ट्रक से कूद गया और जयपुर की ओर भागने लगा।