Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

फरार पुलिसकर्मी के घर से एक करोड़ रुपये नकद और सोना जब्त

महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित एक पुलिसकर्मी के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद, 72 लाख रुपये का सोना और आभूषण जब्त किया है। 

पुलिस इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े (52) को 15 मई को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित बनाया गया था। उसके बाद से ही वो फरार है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता को आरोपित नहीं बनाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में खाड़े और दो दूसरे लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामला दर्ज किया था।

आरोपितों ने बाद में अपनी मांग कम करके 30 लाख रुपये कर दी थी। एसीबी ने सबसे पहले आरोपित कुशक जैन (29) को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि वारंट मिलने के बाद पुलिस ने बीड के चाणक्यपुरी इलाके में गुरुवार को खाड़े के घर की तलाशी ली और 1.08 करोड़ रुपये नकद, 970 ग्राम सोने के बिस्कुट और 72 लाख रुपये के आभूषण और 5.5 किलोग्राम चांदी जब्त की। 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खाड़े के चार फ्लैट और एक दुकान से संबंधित संपत्ति के कागजात भी जब्त किए हैं।