Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर पुराने रेलवे कोच को शानदार रेस्टोरेंट में बदला

मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर एक पुराने रेलवे कोच को शानदार रेस्टोरेंट में बदल दिया गया है।

इस रेस्टोरेंट का नाम दादर दरबार रखा गया है। यहां पर आने वाले ग्राहक इसकी बनावट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये रेस्तरां पुराने रेलवे कोच का अनुभव देता है।

रेलवे कोच और उसके बगल में रसोई के लिए जगह यूनिक एंटरप्राइजेज नाम की एक निजी कंपनी को लीज पर दी गई है। इस व्यवस्था से सेंट्रल रेलवे डिवीजन को सालाना 73 लाख रुपये किराया मिलेगा

मध्य रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई और उसके आसपास के रेलवे स्टेशनों पर भी इसी तरह के रेस्टोरेंट बनाने का काम चल रहा है।