Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

Bihar: नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण से शुरु की ‘समृद्धि यात्रा’, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले से ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत की। सत्ता में भारी बहुमत से वापसी के बाद यह उनकी पहली राज्यव्यापी यात्रा है। करीब दो दशक के अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में कुमार ने अधिकांश यात्राओं की शुरुआत पश्चिम चंपारण के इसी सुदूर इलाके से की है।

इस यात्रा में उनके साथ उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे। यात्रा के शुरुआत करने के मौके पर आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम वर्ष 2005 से सत्ता में आने के बाद से राज्य में महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

देश में पहली बार हमने पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसके बाद पुलिस में भी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया।’’ कुमार शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले दिसंबर 2024 में अपनी राज्यव्यापी ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत की थी जिसका समापन फरवरी 2025 में हुआ था।