Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की खबर

दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में आईजीआई एयरपोर्ट पर बम की खबर मिली। इसके बाद एहतियातन यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा और सर्च ऑपरेशन चलाया।

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक धमकी सुबह करीब साढ़े पांच बजे मिली थी जब फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार थी। आनन-फानन में विमान में सवार यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया।

फ्लाइट खाली होने के बाद उसे सुनसान इलाके में ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने उसे पूरी तरह से चेक किया।