Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

नवरात्रि की दस्तक, अहमदाबाद में गरबा क्लासों में सीखने वालों की भीड़

नौ दिन चलने वाले नवरात्र जल्द ही शुरू होने वाले हैं। इससे पहले गुजरात में अहमदाबाद के गरबा क्लास में सीखने वालों की भरमार है। डांस की क्लास त्योहार से महीनों पहले शुरू हो जाती हैं। खास कर युवा वर्ग पारंपरिक स्टेप्स सीखने को बेताब रहता है।

डांस सीखने वालों के मुताबिक पहले की तरह इस साल भी गरबा की नई शैलियां उन्हें लुभा रही हैं। इस साल नवरात्रि का त्योहार तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान पूरे गुजरात के बाजार रात भर खास संगीत और गरबा डांस कार्यक्रमों से जीवंत रहते हैं।