Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

Andhra Pradesh: टीडीपी में बड़ा फेरबदल, नारा लोकेश राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश को बुधवार को पार्टी का 'राष्ट्रीय' कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। टीडीपी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नंदयाल की सांसद बी. शबरी को पार्टी की पहली महिला 'राष्ट्रीय' महासचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘टीडीपी में बड़ा फेरबदल: मंत्री नारा लोकेश को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो एक महत्वपूर्ण पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक है।’’ लोकेश पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि तेलुगु देशम पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अपने पोलित ब्यूरो, राष्ट्रीय और राज्य समितियों की घोषणा की है।

ये पार्टी के विकास में एक नए चरण का प्रतीक है, जिसमें लोकेश संगठनात्मक नेतृत्व के केंद्र में हैं।