Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

नीट यूजी परीक्षा विवाद: CBI ने गुजरात के गोधरा से प्राइवेट स्कूल मालिक को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही सीबीआई ने रविवार को गुजरात के गोधरा में एक प्राइवेट स्कूल मालिक को गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने पंचमहल जिले में गोधरा के पास जय जलाराम स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल को गिरफ्तार किया। अब इस मामले में गिरफ्तारियों की संख्या छह हो गई है। जय जलाराम स्कूल में भी पांच मई को नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी।

सरकारी वकील राकेश ठाकोर ने बताया कि पटेल को रविवार सुबह पंचमहल जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, "चूंकि मामला गुजरात सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया गया है, इसलिए सीबीआई की टीम रिमांड हासिल करने के लिए दीक्षित पटेल को कोर्ट में पेश करेगी।" आरोपित ने कथित तौर पर परीक्षा पास करने में मदद के लिए 27 उम्मीदवारों से 10 लाख रुपये की मांग की थी।

पहले गिरफ्तार पांच आरोपितों में वडोदरा के शिक्षा सलाहकार परशुराम रॉय, जय जलाराम स्कूल के प्रिंसिपल पुरूषोत्तम शर्मा, स्कूल टीचर तुषार भट्ट और कथित बिचौलिये विभोर आनंद और आरिफ वोहरा शामिल हैं।

एक सप्ताह पहले जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने रॉय को छोड़कर चार आरोपितों की हिरासत मांगी थी। शनिवार को गोधरा जिला अदालत ने शर्मा, भट्ट, आनंद और वोहरा को दो जुलाई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई की शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपितों ने नीट अंडर ग्रेजुएट में ज्यादा नंबर दिलाने के लिए जलाराम स्कूल में सेटिंग की थी।