Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम, अर्द्धसैनिक बलों और सेना की मदद ले रही पुलिस

Jammu and Kashmir: सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर में आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने अर्धसैनिक बलों और सेना के साथ तालमेल कर इस साल तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। तीर्थयात्रा की संवेदनशीलता और 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बने हालात को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं।

देश भर से लाखों श्रद्धालुओं के अनंतनाग जिले में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की सालाना यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। श्रद्घालु भगवान शिव पूजा-अर्चना करते हैं और प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं। तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा इस बार 38 दिनों तक चलेगी।