मदर डेयरी का दूध महंगा हो गया है। कंपनी ने अपने दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह बदलाव 30 अप्रैल यानी बुधवार से लागू होगा। कंपनी के अधिकारी का कहना है कि यह बदलाव दूध खरीदने की लागत में भारी बढ़ोतरी के कारण करना पड़ रहा है, जो पिछले कुछ महीनों में चार-पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है। दूध खरीदने के दामों में यह उछाल मुख्य रूप से गर्मी की शुरुआत और लू की वजह से आया है। इससे किसानों से दूध खरीदने के दाम बढ़ गए हैं।
मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा कि उसने किसानों और ग्राहकों दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। मूल्य वृद्धि के बाद दिल्ली-एनसीआर में टोन्ड दूध (थोक बिक्री) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति लीटर होगी। इसके साथ टोन्ड दूध (पाउच) की कीमत 56 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57 रुपये जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। मदर डेयरी ने गाय के दूध की कीमत भी 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी है।
मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स मंचों के जरिए दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।उन्होंने कहा, "हम अपने दुग्ध उत्पादक किसानों की आजीविका का समर्थन करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
You may also like
यूपी में 16,254 दिव्यांगजनों को मिला सरकारी योजना का लाभ, योगी सरकार ने बांटे 20 हजार से अधिक सहायक उपकरण.
गोवंश संरक्षण के लिए योगी सरकार की नई पहल, चारे के बदले किसानों को मिलेगी जैविक खाद.
यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को नवंबर का मानदेय, योगी सरकार ने जारी किए ₹41.03 करोड़.
यूपी के खिलाड़ियों का नेशनल एथलेटिक्स में जलवा, जीते 5 गोल्ड मेडल.