Breaking News

प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा नदी में डुबकी     |   महाराष्ट्र में अज्ञात व्यक्ति ने दुरंतो एक्सप्रेस के A2 कोच पर पत्थर फेंके     |   दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के आसपास AQI 201 दर्ज     |   काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे     |   कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग पर होगी दूसरे दौर की वार्ता     |  

तिरुपति में मां-बेटे की जोड़ी ने किया कमाल, एक साथ पास की 10वीं कक्षा की परीक्षा

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के रेनिगुंटा में रहने वाले एक मां और बेटे ने एक ही शैक्षणिक वर्ष में 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करके खास उपलब्धि हासिल की है। एक ब्यूटिशियन के तौर पर काम करने वाली सिरिशा अपना खुद का पार्लर चलाती हैं। लगभग दो दशकों के बाद इस साल उन्होंने एक बार फिर पढ़ने का मन बनाया और पूरी लगन से पढ़ाई की। उनके बेटे ने उनका भरपूर साथ दिया।

लोग मां-बेटे की इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनकी मिसाल दी जा रही है कि किस तरह सहयोग और लगन के साथ, जीवन के किसी भी पड़ाव पर शिक्षा हासिल की जा सकती है।

सिरिशा ने बताया, "मेरे बेटे ने बड़े सब्र के साथ मेरी बहुत मदद की। उसने मुझे सिखाया और मेरी शंकाएं दूर कीं। स्कूल से लौटने के बाद भी, अपने काम के बोझ के बावजूद, उसने थ्योरी कैसे लिखनी है यह समझाकर और सभी विषयों में मेरी मदद करके मेरा साथ दिया।"