Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

आंध्र प्रदेश में दूषित पानी पीने से 50 से ज्यादा लोग बीमार, एक शख्स की हालत गंभीर

आंध्र प्रदेश के नंदयाला जिले के येरागुंटला गांव में दूषित पानी पीने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। एक शख्स की हालत गंभीर है, जबकि दूसरे लोगों का नंदयाला जनरल सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। येरागुंटला गांव में दो मिनरल वाटर प्लांट हैं। लेकिन सफाई नहीं होने के कारण संयंत्र का पानी दूषित हो गया और लोग उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं से पीड़ित है।

गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया।  चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी वेंकटरमण ने हालात की समीक्षा करने के लिए दौरा किया और निवासियों को आश्वस्त किया कि डरने की कोई जरूरत नहीं है।