Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

महाराष्ट्र में बढ़ी मानसून की रफ्तार

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मुंबई में दस्तक देने के बाद धीमा पड़ चुका दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़ रहा है। इसके शुक्रवार-शनिवार तक आगे बढ़ने की उम्मीद है।

मानसून के आगे बढ़ने से भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत मिल सकती है। मानसून ने सामान्य समय से दो दिन पहले नौ जून को मुंबई में दस्तक दी थी। तब से ये सुस्त पड़ा है और अब तक उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ तक नहीं पहुंच पाया है।

एक जून को मानसून का पीरियड शुरू होने के बाद से भारत में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 12 से 18 जून के बीच मानसून में कोई प्रगति नहीं हुई है।