Breaking News

भवानीपुर की हार को ममता बनर्जी ने किया चेलैंज, कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर की याचिका     |   एक नई याचिका दायर करने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी     |   ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची बोले- हमने सभी मोर्चों पर युद्धविराम की घोषणा की     |   कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, विमान में आई थी तकनीकी खराबी     |   नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे सांसद काकोली घोष और निशिकांत दुबे     |  

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मिजोरम समेत देश के 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6-7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तेलंगाना और विदर्भ के कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक लू चलने का खतरा बना रहेगा। IMD ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बिजली गिरने और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 20 जून तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 

IMD के अनुसार, 18 जून को उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही 16 से 21 जून के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश में आंधी- बारिश की संभावना है।