Breaking News

संभल: कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मस्जिद पर दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन जारी     |   कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं ममता बनर्जी     |   कोलकाता: TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता पर कोर्ट में पेशी के दौरान सैकड़ों अंडे फेंके गए     |   इजरायल में अंधाधुंध फायरिंग: गोलीबारी में 1 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल     |   वाराणसी: शहर से बाहर शिफ्ट होंगी मीट-मछली की दुकानें, नगर निगम का बड़ा फैसला     |  

15 जून तक महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार धीमी रहने के आसार, किसानों को जल्दबाजी में बुवाई न करने की सलाह

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में कम से कम 15 जून तक व्यापक मानसूनी बारिश की संभावना कम है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि मौजूदा बारिश को देखकर जल्दबाजी में बुवाई शुरू न करें। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी मौसम अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण कोंकण क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है और 9 जून तक सिंधुदुर्ग तथा रत्नागिरी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की तीव्रता और मानसून की प्रगति की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना है।

राज्य सरकार ने कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से किसानों और नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें किसानों से कहा गया है कि केवल आंधी-बारिश को देखकर बुवाई शुरू न करें। साथ ही लोगों को बिजली चमकने और गरज के दौरान पेड़ों, टिन शेड, बिजली ट्रांसफॉर्मर, खंभों और बिजली लाइनों के पास शरण लेने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 जून तक विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में दोपहर बाद बादल छाने, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह बारिश बड़े पैमाने पर बुवाई के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही है।सरकार ने यह भी बताया कि 12 जून तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान ऊंचा बना रह सकता है। विदर्भ और खानदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जबकि मराठवाड़ा में यह 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने और व्यापक बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए गरज-चमक, तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।