Breaking News

बारामूला के पट्टन में मस्जिद में भीषण आग, पूरी इमारत जलकर राख     |   बिरसा मुंडा जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं     |   दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की मांग 5 गुना बढ़ी, GST कटौती के लिए CTI ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी     |   अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, दो महीने बाद 6 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आई कीमत     |   हमास को बड़ा झटका, इजरायली हमले में सैन्य कमांडर समीर अबू यूनिस ढेर     |  

मुंबई के वडाला में परीक्षण के दौरान मोनोरेल एक ओर झुकी, कोई हताहत नहीं

Maharashtra: मुंबई के वडाला डिपो में परीक्षण के दौरान एक मोनोरेल ट्रेन एक ओर झुक गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी सार्वजनिक हुए हैं जिसमें ट्रेन हल्की झुकी दिखाई दे रही है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह नौ बजे हुई और मोनोरेल में मौजूद चालक दल के दो सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राथमिक जानकारी के आधार पर यह घटना तब हुई जब सिग्नल संबंधी परीक्षण किए जा रहे थे। हालांकि, ‘महा मुंबई मेट्रो रेल ऑपरेशंस लिमिटेड’ ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मोनोरेल कर्मचारी मौके पर मौजूद था। उन्होंने बताया था कि बार-बार आने वाली तकनीकी खराबी के कारण मुंबई में मोनोरेल यात्री सेवाएं 20 सितंबर से अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई हैं ताकि प्रणाली का उन्नयन कार्य किया जा सके।

मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने पूर्व में हुई तकनीकी गड़बड़ियों की विस्तृत जांच के लिए एक समिति भी गठित की थी। इससे पहले 19 अगस्त और 15 सितंबर को हुई खराबी के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्थानों पर दो मोनोरेल में फंस गए थे।