Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा और बिहार के बिहटा में नए एयरपोर्ट की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बागडगोरा और बिहार के बिहटा में 2,962 करोड़ रुपये की कुल लागत वाले दो एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। कैबिनेट के फैसलों के बारे में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बागडगोरा में 1,549 करोड़ रुपये की लागत से नया हवाई अड्डे बनाया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट में ए-321 विमानों के लिए 10 पार्किंग बे का एप्रन बनाया जाएगा। इसके अलावा, कैबिनेट ने बिहार के बिहटा में नए सिविल एयरपोर्ट की मंजूरी दी है। जिसकी लागत 1,413 करोड़ रुपये होगी।