मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा द्वारा कांग्रेस विधायक के खिलाफ लगाए गए ‘झूठे आरोप’ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहे विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कांग्रेस की राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष डॉ. लालमलसावमा नघाका ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में पार्टी के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने चोट के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन इस बात पर जोर दिया कि प्रदर्शनकारियों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया । पुलिस ने बताया कि सत्र के दौरान विधानसभा के पास प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए गए अवरोधकों को जबरन तोड़ने का प्रयास किया।
कांग्रेस ने पार्टी विधायक सी. नगुनलियानचुंगा के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री से माफी की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक टीटी जोथानसंगा ने लालदुहोमा पर विधानसभा की प्रतिष्ठा को धूमिल करने और विधानसभा में व्यक्तिगत हमले कर सदन की मर्यादा की परंपरा का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।
मिजोरम: विधानसभा के पास प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
You may also like
2027 में हार के डर से घबराई हुई है सपा, अखिलेश यादव एसी में बैठकर करते हैं राजनीति: दानिश आजाद अंसारी.
दीपोत्सव में रामयंत्र की धुन से बढ़ी छोटे कारोबारियों की कमाई, आस्था बनी आजीविका का आधार.
धनतेरस पर 1.42 करोड़ बच्चों की थाली में परोसा गया हलवा, योगी सरकार ने त्योहार की खुशियां कीं साझा.
ओडीओपी बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीपावली पर यूपी के स्थानीय कारोबार को मिल रही मजबूती.