Breaking News

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई     |   भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |  

संबलपुर में मस्जिद के बाहर बदमाशों ने फेंका बम, दो घायल

ओडिशा के संबलपुर में मस्जिद के बाहर खड़े कुछ लोगों पर बदमाशों ने बम फेंक दिया, जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए। ये घटना पीर बाबा चौक पर एक मस्जिद के बाहर हुई। बम मोटरसाइकिल से टकराकर फट गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर जमा हो गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर गुस्साई भीड़ को शांत किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी है। साथ ही शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर  सुरक्षा कड़ी कर दी है।