Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मेघालय सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई

मेघालय सरकार ने कुशल और अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी।सोहरा में मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा की अध्यक्षता में एक विशेष कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, "अत्यधिक कुशल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी अब 586 रुपये से बढ़कर 645 रुपये, कुशल के लिए 530 रुपये से बढ़कर 605 रुपये, अर्ध-कुशल के लिए 474 रुपये से बढ़कर 565 रुपये और अकुशल के लिए 419 रुपये से बढ़कर 525 रुपये हो जाएगी।"

मेघालय सरकार के इस फैसले पंजीकृत लगभग 85,000 श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। ये बढ़ा हुआ लाभ श्रमिकों को चिकित्सा व्यय, विकलांगता भुगतान और उनके बच्चों की शिक्षा लागत में सहायता करेगा। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल ने मेघालय भवन और अन्य निर्माण श्रमिक विनियमन एवं रोजगार शर्त नियम, 2008 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।