Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

कोलकाता के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, प्रशासन ने इमारत खाली कराई

कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों को इमारत खाली करानी पड़ी।

दोपहर करीब 12:15 बजे कस्बा इलाके में बने मॉल में लगी आग को बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया।

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरा इलाका धुएं से भर गया है और मॉल के सामने गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है।