Breaking News

आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च, चांद का चक्कर लगाने के लिए रवाना हुए 4 एस्ट्रोनॉट्स     |   ट्रंप की स्पीच के बाद थाईलैंड में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, सरकार ने सब्सिडी में की कटौती     |   9 अप्रैल को दिल्ली दौरे पर जाएंगे नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ     |   तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 पेट्रोकेमिकल पर छूट     |   हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर-जहांगीरपुरी में जुलूस को लेकर पुलिस का हाई अलर्ट     |  

सूरत की धागा फैक्ट्री में भयंकर आग, मौके पर तैनात दमकल की कई गाड़ियां

सूरत ग्रामीण के किम चार रास्ता इलाके में बुधवार को एक धागा निर्माण कारखाने में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने इसे 'मेजर कॉल' घोषित किया है। मौके पर मौजूद उप-अग्निशमन अधिकारी विजय टंडेल ने बताया कि यह एक बेहद गंभीर घटना है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में 7 से 8 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर पानी की बौछारें डालकर उसे काबू करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कारखाने में रखे नायलॉन और ज्वलनशील धागा सामग्री के कारण आग तेजी से भड़की है। 

आग की यह घटना सचिन GIDC स्थित होजीवाला इंडस्ट्रीज में स्थित गोपीनाथ प्रिंटिंग मीटिंग फैक्ट्री में लगी, जहां नायलॉन टेक्सटाइल कपड़े बनाने का काम किया जाता है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में कपड़ा और केमिकल मौजूद था। जिसने आग को बढ़ाने वाले ईंधन का काम किया, जिसकी वजह से आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। 

मौके पर दमकल की टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। साथ ही आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियो में फैलने से रोकने के लिए प्रयास जारी है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत की बात ये है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस भयानक आग में फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं।