Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मणिपुर: इंफाल में 13 दिन बाद स्कूल-कॉलेज फिर खुले

मणिपुर की इंफाल घाटी और जिरीबाम जिले में स्कूल और कॉलेज 13 दिनों की छुट्टी के बाद फिर से खुल गए। इन जिलों के शैक्षणिक संस्थान 16 नवंबर से बंद थे, जब तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मिले थे। इन्हें कथित तौर पर सुरक्षा बलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी के बाद राहत शिविर से अगवा किया गया था।

छात्र-छात्राओं ने चिंता जताई है कि स्कूल और कॉलेज लगातार बंद होने से आगामी परीक्षाओं की उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने भी राज्य में कानून और व्यवस्था के हालात की वजह से शैक्षणिक गतिविधियों में लगातार रुकावट आने पर ऐसी ही चिंता जताई है।

हालांकि, राज्य के शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को भरोसा दिया है कि शैक्षणिक कैलेंडर में होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई की जाएगी। मणिपुर मई 2023 से जातीय हिंसा का सामना कर रहा है। इस हिंसा में घाटी में मौजूद मैतेई और कुकी समुदाय शामिल हैं, जो मुख्य रूप से राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं