मणिपुर में हाल में हुए ड्रोन हमलों के खिलाफ रविवार को रैली निकाली गई। इंफाल में रविवार रात काफी संख्या में प्रदर्शनकारी राजभवन और मुख्यमंत्री के बंगले के पास पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई गोले दागे।
हजारों लोगों ने टिडिम रोड पर तीन किलोमीटर दूरी तक मार्च किया और जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो वो आगे की और बढ़ गए। राज्य और केंद्रीय बलों की टुकड़ी ने सड़क पर बैरिकेड लगा दिए।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।घटनास्थल पुलिस मुख्यालय, राज्य सचिवालय और बीजेपी दफ्तर के पास है।
प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और संदिग्ध उग्रवादियों के ड्रोन हमलों की निंदा करते हुए नारे लगाए। साथ ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में अधिकारियों की लापरवाही की निंदा की।
उन्होंने ड्रोन हमलों को रोकने में कथित रूप से विफल रहने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक को पद से हटाने की मांग करते हुए नारे लगाए।
मणिपुर: ड्रोन हमलों के खिलाफ इंफाल में विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
You may also like
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं को मिल रही सफलता, 138 अभ्यर्थियों ने पास कीं प्रतियोगी परीक्षाएं.
सीएम योगी 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को देंगे टैबलेट.
सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, आया वॉयस मैसेज.
यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को होगी, 24 नवंबर से आवेदन शुरू.