Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Kerala: कोट्टायम में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पूर्व पार्षद और बेटे को हिरासत में लिया

Kerala: केरल के कोट्टायम के मन्निकुन्नम में रविवार देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या के आरोप में एक पूर्व नगर पालिका पार्षद और उसके बेटे को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। मृतक की पहचान मंगनम, पुतुपल्ली के आदर्श (23) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनिल कुमार और उसके बेटे अभिजीत उर्फ वावा को हिरासत में लिया गया है। घटना देर रात डेढ़ बजे से दो बजे के बीच हुई, जब आदर्श अपने मित्रों के साथ पैसों के लेनदेन से जुड़ा कोई मामला सुलझाने के लिए अभिजीत के घर गया था।

झगड़ा आदर्श के घर के सामने शुरू हुआ और अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एफआईआर के मुताबिक झगड़े के दौरान अभिजीत ने कथित तौर पर चाकू से आदर्श की गर्दन पर वार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आदर्श को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आदर्श और अभिजीत दोनों पहले से नशीले पदार्थों से संबंधित कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। अभिजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसके पिता की भूमिका की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।