Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तालचेर में एनटीपीसी कनिहा प्लांट में लगी भीषण आग

ओडिशा के अंगुल जिले में एनटीपीसी के कनिहा बिजली प्लांट में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग जिले के तालचेर इलाके में प्लांट के कोयला परिवहन कन्वेयर बेल्ट में लगी। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग में कन्वेयर बेल्ट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।