Breaking News

‘वोट की जगह बुलेट से शासन चाहता है नक्सलवाद’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद मुद्दे पर अमित शाह ने कहा     |   ‘हमारी सरकार डरने वाली नहीं है’, लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा     |   ‘PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नक्सलवाद से मुक्त’, लोकसभा में बोले अमित शाह     |   ‘वामपंथी विचारधारा से नक्सलवाद फैला’, लोकसभा में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

हल्द्वानी में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा–राजपुरा से दो संदिग्ध गिरफ्तार

Haldwani: हल्द्वानी से सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शहर के संवेदनशील माने जाने वाले बनभूलपुरा और राजपुरा क्षेत्र से सुरक्षा एजेंसी NIA ने देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किसी बड़े मामले में संभावित संलिप्तता को देखते हुए की गई। सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार व्यक्तियों का पूर्व में हुई एक महत्वपूर्ण घटना से कनेक्शन होने के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर सुरक्षा एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दोनों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है। कई इलाकों में सघन चेकिंग अभियान आज भी जारी है, जबकि महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है, और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट जिसने देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकी हमले में दर्जन भर से अधिक लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। सरकार द्वारा इसे आतंकी हमला घोषित किए जाने के बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

 एनआईए रिमांड में-
लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोपी आमिर राशिद अली को पेश किया था। एनआईए ने दावा किया कि आरोपी ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी.