इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मुकबला भी होना है। इसी वजह से भक्ति और क्रिकेट के प्रति दीवानगी दोनों एक साथ नजर आ रही हैं। प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालु महादेव की पूजा करने के लिए पहुंचे। इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए भी प्रार्थना की।
क्रिकेट प्रशंसकों और भक्तों ने मैच में भारत की जीत की कामना करते हुए विशेष अनुष्ठान भी किए। कानपुर से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं। टीम इंडिया के समर्थकों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की जीत के लिए हवन किया। पटना में भी प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ हवन किया। बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मुकबाला आज शाम कोलंबो में होना है। अभी तक दोनों टीम इस टी20 विश्व कप में अपराजित हैं। इससे माना जा रहा है कि ये मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है।
Mahashivratri 2026: भारत-पाक मैच से पहले देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ और हवन
You may also like
कर्नाटक: मांड्या में फैक्ट्री के केमिकल टैंक में धमाका, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल.
दिल्ली कारोबारी हत्या मामला: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार.
नेपाल में महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.
Mahashivratri 2026: भारत-पाक मैच से पहले देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ और हवन.