Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

महाराष्ट्र चुनाव: 15 लाख रुपये की 2700 राशन किट जब्त

पुलिस और चुनावी उड़न दस्ते ने नागपुर में निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र जिचकर की प्रचार सामग्री से भरी 2,700 राशन किट जब्त की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। 15 लाख रुपये की कीमत की ये किट रविवार को महेंद्र नगर और मोतीबाग से जब्त की गईं।

अधिकारी ने बताया"हमें मोतीबाग की सेंट्रल रेलवे कॉलोनी में 220 किट और महेंद्र नगर में 2,500 से ज्यादा किट मिलीं। ये कार्रवाई एक चुनाव दल की तरफ से की गई। जिचकर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और दूसरे अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।"

नागपुर पश्चिम से चुनाव लड़ रहे जिचकर के मुताबिक ये किट उनकी नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि विरोधियों ने उनकी छवि खराब करने के लिए इन्हें "प्लांट" किया है।