Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

Maharashtra: बुलढाणा में ट्रक और बस की टक्कर में तीन की मौत, 19 लोग घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सुबह एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी जिससे तीन की मौत हो गई, और 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब आठ बजे खामगांव-नंदुरा रोड पर हुआ। मध्य प्रदेश परिवहन की एक बस अमरावती (महाराष्ट्र) से बुरहानपुर (मप्र) की ओर जा रही थी। इसी दौरान अमसरी फाटा के पास तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत खामगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया, मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।