Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

महाराष्ट्र: नागपुर में नौ साल की बच्ची से छोटी बहन के सामने रेप

महाराष्ट्र के नागपुर के पारडी इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ उसकी छोटी बहन के सामने रेप किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पीड़िता की पांच साल की बहन को चुप रहने के लिए आरोपित ने 20 रुपये की पेशकश की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को हुई, जब दोनों बच्चियां घर पर अकेली थीं, और उनके दिहाड़ी मजदूर माता पिता काम पर गए थे। पुलिस के मुताबिक परिवार तीन महीने पहले गोंदिया से नागपुर वापस आया था, जहां वे पिछले कुछ सालों से रह रहे थे।

वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अपने माता-पिता को वापस आने के बाद पूरी घटना बताई। माता पिता तुरंत पारडी पुलिस थाने पहुुंचे जहां पर पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पांच साल की बच्ची के बयान के मुताबिक, आरोपित मराठी बोल रहा था।, जिसके माथे पर 'तिलक' लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।