Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में बीजेपी और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पांच कार्यकर्ताओं गिरफ्तार

Mumbai: कल्याण-डोंबिवली नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 29 में शिवसेना और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प होने के बाद शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।

ये घटना मंगलवार देर रात हुई। रामनगर थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार आर्य नाटेकर के पति ओमनाथ नाटेकर पर शिवसेना उम्मीदवारों और लगभग 60 कार्यकर्ताओं की भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया था।

स्थानीय ठेकेदार नाटेकर ने दावा किया कि चुनाव प्रचार से लौटते समय उन पर धारदार हथियार और लोहे की सरिया से हमला किया गया। उनका इलाज फिलहाल एमआईडीसी स्थित एम्स अस्पताल में किया जा रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुहास हेमाडे ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।उन्होंने कहा, ‘‘हमने अब तक शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।’’