Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

महाराष्ट्र पुलिस की चौथे-पांचवें फेज की वोटिंग से पहले बड़ी कार्रवाई, 57 वांटेड आरोपितों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने चौथे और पांचवें फेज की वोटिंग से पहले एक से तीन मई तक ऑपरेशन चलाया था। क्राइम ब्रांच के एसीपी अजय कुमार लांडगे ने कहा कि हम 57 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रहे हैं जो फरार थे। ये ऑपरेशन इसलिए चलाया गया ताकि वोटिंग शांतिपूर्ण हो।

उन्होंने बताया कि ड्रग्स, गांजा, एलएसडी जैसे ड्रग्स और 2.50 करोड़ रुपये की कोकीन भी जब्त किए। 13 मई को चौथे फेज में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि पांचवें फेज में 20 मई को 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।