Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

मध्य प्रदेश: दमोह में तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रविवार शाम तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत हो गई। नोहटा पुलिस थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी ने बताया कि चारों लड़कियां माता-पिता के साथ जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर डूमर गांव के पास धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंची थीं।

घटना शाम करीब छह बजे की है। तीन मृतक लड़कियों की पहचान माया लोधी उम्र नौ साल, राजेश्वरी लोधी उम्र 12 साल और प्रिंसी सिंह उम्र 12 साल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि चौथी लड़की 13 साल की रागिनी लोधी उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूदी थी, लेकिन उसकी भी डूबने से मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि शव बरामद कर लिए गए हैं और सोमवार सुबह उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।