Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

हेमंत खंडेलवाल को मिली MP BJP के अध्यक्ष की कमान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के विधायक हेमंत कुमार खंडेलवाल को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया। खंडेलवाल ने मंगलवार को बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में वे एकमात्र उम्मीदवार थे। 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को बैतूल से विधायक खंडेलवाल को बीजेपी का नया राज्य प्रमुख घोषित किया। इस मौके पर खजुराहो के सांसद और बीजेपी के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

शर्मा ने 2020 में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाला था। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किया था। मोहनयादव ने ही खंडेलवाल के नाम का प्रस्ताव रखा था। 

हेमंत खंडेलवाल के पिता विजय कुमार खंडेलवाल चार बार बैतूल से लोकसभा सदस्य रहे थे। वर्ष 2007 में उनके निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल से उपचुनाव लड़ा और पहली बार में ही लोकसभा पहुंचे। 

उन्होंने 2010 से 2013 तक भाजपा की बैतूल जिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया और 2013 से 2018 तक बैतूल से विधायक रहे। हेमंत खंडेलवाल 2023 के विधानसभा चुनावों में फिर से इसी सीट से जीत हासिल की। वे बीजेपी की प्रदेश इकाई में कोषाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं और वर्तमान में पार्टी से जुड़ी संस्था कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।