Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

बिहार के मधुबनी में शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर किया हमला, 2 अफसर को मारी गोली

बिहार के मधुबनी में शराब तस्कर का पीछा करते समय पैंथर पुलिस टीम के दो अफसरों को गोली लग गई। घायल अधिकारी महमूद आलम और राहुल सिंह को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 

जयनगर पुलिस स्टेशन को खुफिया जानकारी मिली थी कि शराब तस्कर नेपाल से नरार गांव के रास्ते भारत में शराब की खेप ले जाने की योजना बना रहे हैं।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस  अधिकारी महमूद आलम और राहुल कुमार ने बाकी पुलिस कर्मियों के साथ तस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही टीम नरार ट्रेनिंग चौक के पास पहुंची, घात लगाए बैठे अपराधियों ने अधिकारियों पर गोलियां चला दीं, जिसमें महमूद आलम और राहुल सिंह घायल हो गए। हालांकि हमलावर मौके से भागने में सफल रहे।

इलाके के लोगों ने घायल अधिकारियों को जयनगर अस्पताल पहुंचाया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।