Breaking News

सीबीआई ने आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिम में 22 भारतीय जहाज खड़े हैं, ईरान से बातचीत जारी: MEA     |   मस्कट में मारे गए 2 भारतीयों के पार्थिव शरीर लाने पर काम कर रहा दूतावास: MEA     |   ईरान ने UAE स्थित अमेरिकी मिसाइल लॉन्च साइटों पर हमला करने की धमकी दी     |   WB: 'टीएमसी वाले ना काम करेंगे और ना ही करने देंगे', कोलकाता में बोले पीएम मोदी     |  

बिहार के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ली शपथ

Bihar: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने शनिवार को बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने लोक भवन में आयोजित एक समारोह में हसनैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हसनैन ने आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लिया है। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सेना में हसनैन की अंतिम तैनाती सैन्य सचिव के रूप में थी जो वरिष्ठ स्तर के कार्मिक प्रबंधन के लिए जिम्मेदार एक महत्वपूर्ण पद है।

इससे पहले, उन्होंने जम्मू कश्मीर में सेना की 15 कोर की कमान संभाली थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी हसनैन राष्ट्रीय और शैक्षणिक भूमिकाओं में सक्रिय रहे। उन्हें 2018 में केंद्रीय कश्मीर विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया गया था।

वे 2020 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे।