Breaking News

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |   ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर; 8 की मौत, 25 घायल     |   EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा     |   भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगी शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा     |  

कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपित संजय रॉय को सीबीआई ने हिरासत में लिया

 पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर के मुख्य आरोपित संजय रॉय को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है। संजय रॉय को सीबीआई ने कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स से हिरासत में लिया। सीबीआई अधिकारियों ने अब तक की जांच को लेकर बैठक भी की है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ रेप कर उनकी बेरहमी से की गई हत्या मामले में बुधवार सुबह दिल्ली से CBI की एक स्पेशल टीम ने कोलकाता पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। जॉइंट डायरेक्टर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। टीम में फरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल टीम भी शामिल है। जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। 

आरजी कर कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम पीड़िता के घर पहुंची। सीबीआई टीम डॉक्टर के माता-पिता के अलावा कई लोगों से पूछताछ करेगी।