Breaking News

फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे CM सैनी, दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट     |   गोलान हाइट्स पर दिए बयान से पीछे हटे अमेरिकी राजदूत, बोले- नीति में कोई बदलाव नहीं     |   ईरान-सऊदी के लिए साझा सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव, इराक ने भेजा प्लान     |   मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना की एक्टिविटी, युद्धपोत तक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई सप्लाई     |   गिनी लैंडस्लाइड हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 30 की मौत     |  

केरल महिला और बाल विकास ने यौन शिक्षा को दिया बढ़ावा, आयोजित किया 'कनाल फेस्ट'

लैंगिक समानता और यौन शिक्षा के मुद्दे पर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए केरल महिला और बाल विकास विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों में 'कनाल फेस्ट' नाम से एक अभियान शुरू किया है। कार्यक्रम का मकसद युवाओं के बीच यौन और प्रजनन से जुड़़ी गलतफहमियों को दूर करना है। इसके अलावा लर्निंग और वर्कप्ले लैंगिक समानता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।

सेमिनार, डिबेट और टॉक इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं। तिरुवनंतपुम के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली छात्राओं ने कहा कि खासकर ये कार्यक्रम महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि ये उनसे संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश करता है।

आयोजकों का कहना है कि कनाल फेस्ट पूरे देश में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम हो सकता है जिसमें राज्य भर के स्कूलों और कॉलेजों में यौन शिक्षा, प्रजनन और लैंगिक समानता पर क्लास हो रही हैं।