Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

Kerala: अदालत ने अभिनेता दिलीप को किया बरी, कहा- 'न्याय होना चाहिए, चाहे आसमान ही क्यों न गिर जाए'

Kerala: केरल की एक अदालत ने 2017 में एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता दिलीप को बरी करते हुए अपने फैसले में एक लैटिन कहावत का उल्लेख करते हुए कहा, "न्याय होना चाहिए, चाहे आकाश ही क्यों न गिर जाए"।

बता दें, केरल की एक अदालत ने शुक्रवार को 2017 में अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी पल्सर सुनी और पांच अन्य को कठोर कारावास की सजा सुनाई। एर्नाकुलम जिला और सत्र अदालत की जज हनी एम. वर्गीस ने आठ दिसंबर को दोषसिद्धि के बाद ये फैसला सुनाया। इस मामले में एक अन्य आरोपी मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी कर दिया गया था।