Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

Kerala: सीएम पिनराई विजयन ने 'पोंगल' के अवसर पर तमिलनाडु के लोगों को दी बधाई

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को फसल उत्सव 'पोंगल' के अवसर पर तमिलनाडु के लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तमिल में किए एक पोस्ट में विजयन ने उम्मीद जताई कि फसल उत्सव लोगों के बीच सद्भाव, खुशी और साझा समृद्धि के बंधन को मजबूत करेगा।

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि किसी समाज के पूर्ण विकास के लिए समानता और न्याय का होना जरूरी है। सीएम ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार लोगों को सभी के लिए समान न्याय, हर इंसान के लिए सम्मान सुनिश्चित करने और सभी की भलाई के लिए जाति या धर्म के बावजूद मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।