Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कर्नाटक उप-चुनाव: विधानसभा की तीन सीटों पर वोटों की गिनती जारी

कर्नाटक में तीन विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी-जेडीएस गठबंधन के बीच मुकाबला है।

चन्नपटना, संदुर और शिगगांव विधानसभा सीट पर उप-चुनाव 13 नवंबर को हुए थे।जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी के लिए ये प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी क्योंकि उनके बेटे निखिल, चन्नपटना से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद कुमारस्वामी ने ये सीट खाली कर दी थी।

वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।