Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

कराटे गैंग ने डाली थी ज्वेलरी शोरूम में डकैती

हरिद्वार में दिन-दहाड़े डाली गई डकैती का संबंध पंजाब और दिल्ली में सक्रिय कराटे गैंग से है। सभी बदमाश कराटे गैंग के सदस्य हैं। इसका मुख्य सरगना दिल्ली का रहने वाला सुभाष है, जबकि रविवार रात को पुलिस की गोली से मारा गए सतेंद्र पाल को सुभाष ने पंजाब रीजन का मुखिया बनाया था।

 

उसकी अगुवाई में इस गैंग ने हिमाचल और पंजाब में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गैंग भी गोल्ड लोन कंपनियों में लूट डकैतियों में माहिर रहा है। पिछले साल नौ नवंबर को रिलायंस ज्वेल्स के यहां हुई डकैती के बाद एक सितंबर को हरिद्वार में हुआ यह कांड सबसे बड़ा था।