Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी बने झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में सारंगी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के अलावा कई न्यायाधीश और सरकारी अधिकारी शामिल थे।
 
28 दिसंबर, 2023 को न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा के रिटायर्ड होने के बाद झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली था।

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने तीन जुलाई को न्यायमूर्ति सारंगी को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए अधिसूचना जारी की।