Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

झारखंड पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों से155 किलोग्राम गांजा किया बरामद

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से 155 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही चार आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सिमडेगा एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार परं विशेष पुलिस टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने कहा, "हमें सूचना मिली कि एक अंतरराज्यीय गिरोह गांजा की तस्करी कर रहा है। सब डिविजनल पुलिस के तहत एक टीम का गठन किया गया, जिसने 155 किलोग्राम गांजा, एक गाड़ी और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।"

पुलिस ने कहा कि आईपीसी और एनडीपीएस अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. सौरभ कुमार ने कहा, "हम (तस्करों के) आगे और पीछे के संबंधों को उजागर करने की कोशिश करेंगे।"

तस्करों की पहचान क्रमश: यूपी, झारखंड, ओडिशा और बिहार निवासी शशांक मिश्रा, उदय प्रसाद मेहता, श्रद्धाकर नायक और सुदाम मलिक के रूप में हुई है।