Jharkhand Assembly Elections: चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला कुछ हद तक संथाल परगना इलाके के नतीजे तय करेंगे। विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 18 सीटें इस इलाके में है। राजनैतिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार कहते हैं कि इलाके में नौकरियों के लिए पलायन और बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। सोशल एक्टिविस्ट राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को बड़ा मुद्दा मानते हैं। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों पर दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इससे पहले 2019 में राज्य में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.