Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

झारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी की

बीजेपी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को उम्मीदवार बनाया है। हेम्ब्रोम ने 2019 के विधानसभा चुनाव में एजेएसयू पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ा था और 2,573 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे।

बीजेपी ने टुंडी सीट से विकाश महतो को मैदान में उतारा है। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (एसटी) के मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2019 में बीजेपी के साइमन माल्टो को 25,740 वोटों से हराया था। बीजेपी ने 19 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी 81 विधानसभा सीटों में से 68 पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटें सहयोगियों को दे रही है।

जेएमएम ने 81 में से 43 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जेएमएम ने 2019 के चुनावों में जिन 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 30 सीटें जीतीं थीं और पांच पर दूसरे नंबर पर रही। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो फेज में 13 और 20 नवंबर को होंगे। काउंटिंग 23 नवंबर को होनी है।