Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

बेहतर कल की ओर बढ़ता झारखंड, 'अबुआ आवास योजना' से हर परिवार के पास होगा पक्का घर

Jharkhand: झारखंड सरकार 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के जरिए सार्वजनिक सेवाओं का लाभ जनता के द्वार तक पहुंचा रही है। इस पहल के तहत, सरकार द्वारा आयोजित शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें उनका लाभ दिया जा रहा है।

अबुआ आवास योजना के तहत झारखंड सरकार बेघर परिवारों को पक्के घर उपलब्ध करवा रही है। जिसके लिए सरकार हर लाभार्थी को 2 लाख रुपए उपलब्ध कराती है। साथ ही मनरेगा के तहत 95 दिन का रोज़गार सुनिश्चित कराती है।

अनगड़ा प्रखंड के रहने वाले कई लाभार्थियों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिला और अब वे कच्चे मकान से पक्के और सुरक्षित आवास में रहने लगे हैं। जिससे उनका जीवन अब और आसान बन गया है।

झारखंड सरकार का लक्ष्य साल 2026 तक बेघर और कच्चे घरों में रहने वाले ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। जिसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और अबुआ आवास योजना इसमें काफी कारगर साबित हो रही है।